फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Allahabad High Court : शासनादेश के तहत अनुदेशिका का ब्लाक स्तरीय तबादले का निर्देश

Sun, 15 May 2022 11:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने शारदा राव की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। याची का कहना था कि याची अनुदेशिका ने शासनादेश के तहत 16 दिसंबर 2019 को बीएसए को तबादले करने के लिए अर्जी दी है लेकिन कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा अधिकारी बस्ती को निर्देश दिया है कि 6 दिसंबर 2019 के शासनादेश के तहत याची अनुदेशिका का ब्लाक स्तरीय तबादले का आदेश जारी करें। कोर्ट ने कहा कि जुलाई 2022 से याची का तबादला पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीजलपुर ब्लाक रूदौली जनपद बस्ती से अपर प्राइमरी स्कूल सहिजनपुर कप्तानगंज जनपद बस्ती कर दिया जाय।

विज्ञापन



यह आदेश न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने शारदा राव की याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। याची का कहना था कि याची अनुदेशिका ने शासनादेश के तहत 16 दिसंबर 2019 को बीएसए को तबादले करने के लिए अर्जी दी है लेकिन कोई आदेश नहीं दिया गया है। ऐसे में यह याचिका दायर कर तबादला करने का समादेश जारी करने की मांग की गई थी।


विपक्षी की तरफ से दाखिल जवाबी हलफनामे में कहा गया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 100 से कम छात्र हैं। ऐसे में तबादला नहीं किया जा सकता। याची अधिवक्ता का कहना था कि खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट में छात्र संख्या 102 बताई गई है। हाई कोर्ट ने कहा कि इसका उत्तर जवाबी हलफनामे में नहीं दिया गया है। इस पर बीएसए बस्ती को याची का तबादला करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें