फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसो. चुनाव : प्रत्याशियों की अनंतिम सूची प्रकाशित, 199 मैदान में 

Sat, 20 Nov 2021 08:09 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर गहमा गहमी बढ़ गई है। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की जांच के बाद अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। उम्मीदवारों व सदस्यों से आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद 21 सितंबर को शाम पांच बजे के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। बार एसोसिएशन के कुल 28 पदों के लिए इस बार 199 प्रत्याशी मैदान में आए हैं। कुल 203लोगो ने पर्चा भरा था।दो ने नाम वापस ले लिए तो दो के चुनाव लडने के अयोग्य पाये जाने पर पर्चा निरस्त कर दिया गया है।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर सात, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर छह,महासचिव पर 10, उपाध्यक्ष के पांच पदों पर 39, संयुक्त सचिव प्रशासन पर 20, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पर 13,संयुक्त सचिव प्रेस पर आठ, संयुक्त सचिव महिला पर तीन, कोषाध्यक्ष पर 14 और कार्यकारिणी सदस्यों के 15 पदों के लिए 79 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। हाईकोर्ट बार के चुनाव का मतदान एक दिसंबर को होना है। इसके लिए उम्मीदवारों का चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है। जनसंपर्क के साथ ही सोशल मीडिया भी प्रचार का मुख्य साधन बना है। इस बार चुनाव में प्रचार सामग्री, हैंडबिल, पम्फलेट, पोस्टर, बैनर आदि से प्रचार  पर रोक लगी है।

एल्डर कमेटी ने सख्त चेतावनी जारी की है कि जो भी प्रत्याशी चुनाव  नियमों का उल्लंघन करता पाया जाएगा ,उसका नामांकन निरस्त कर दिया जाएगा। सह चुनाव अधिकारी टीम के सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि रविवार को तीन बजे अध्यक्ष व महासचिव पद के प्रत्याशियों को चुनाव प्रक्रिया पर विचार के लिए बैठक के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें