फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे में ऑल वेदर बल्ब रोडवेज बसों का रास्ता करेगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
घने कोहरे में ऑल वेदर बल्ब रोडवेज बसों का रास्ता करेगा आसान
विज्ञापन

प्रयागराज। घने कोहरे में अब रोडवेज बसों का रास्ता ऑल वेदर बल्ब आसान करेगा। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन की रात्रिकालीन बसों को ऑल वेदर बल्ब से लैस कर दिया गया है। रीजन की कुल 65 बसों में यह बल्ब लगा दिए गए हैं। रोडवेज की योजना जोन की सभी बसों को इस बल्ब से लैस करने की है।
विज्ञापन

अभी तक कोहरे के दौरान रोडवेज बसों में चालकों की सुविधा के लिए नार्मल बल्ब में पीली पन्नी चढ़ा दी जाती है। ताकि कोहरे के दौरान दृश्यता ठीक रहे। अब इसी कड़ी में ऑल वेदर बल्ब बसों में लगाया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन बताते हैं कि अगर मौसम सामान्य है तो ऑल वेदर बल्ब से सफेद रोशनी निकलेगी। अगर कोहरा ज्यादा है तो उससे तेज पीली रोशनी निकलेगी। बाहरी दृश्यता के हिसाब से यह बल्ब ऑटोमेटिक एडजस्ट कर लेता है। उन्होंने बताया कि रात्रि कालीन बसों के बाद यह बल्ब अब लंबी दूरी की सेवा वाली बसों में लगाया जाएगा। उसके बाद जोन की अन्य सभी बसों में भी इसे लगाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें