फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : घायल गुंजा की मदद के लिए आगे आगे सांसद और विधायक समेत तमाम लोग, आज एसी वार्ड में किया जाएगा शिफ्ट

Fri, 26 May 2023 10:31 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

Prayagraj News : 22 मई को निशान ले जाने के दौरान डीजे की धुन पर डांस करते वक्त सैदाबाद के ढोकरी गांव में हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के बाल जनरेटर के पंंखे में फंस गए थे। इससे किशोरी के बाल सिर, माथे और गर्दन के कुछ हिस्से की चमड़ी समेत उखड़ गए थे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती गुंजा को देखने के लिए पहुंचीं सांसद केशरी देवी पटेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजे की धुन पर डांस करते वक्त 22 मई को जनरेटर के पंखे में बाल फंसने से हादसे का शिकार हुई हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के सिर की ड्रेसिंग शुक्रवार को होगी। सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो ड्रेसिंग के बाद उसे एसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि अब भी संक्रमण के खतरे को लेकर अस्पताल के चिकित्सक बेहद सजग हैं।

विज्ञापन


सीटी स्कैन की रिपोर्ट से पता चला कि उसके सिर की बाएं ओर की हड्डी टूट गई है। साथ ही सिर में सूजन भी आ गई है। अस्पताल के चिकित्सकों का मानना है कि सप्ताह भर में सूजन अपने आप चली जाएगी।22 मई को निशान ले जाने के दौरान डीजे की धुन पर डांस करते वक्त सैदाबाद के ढोकरी गांव में हाईस्कूल की छात्रा गुंजा के बाल जनरेटर के पंंखे में फंस गए थे। इससे किशोरी के बाल सिर, माथे और गर्दन के कुछ हिस्से की चमड़ी समेत उखड़ गए थे।

खून से लथपथ 16 साल की गुंजा को हनुमानगंज के बीकापुर गांव स्थित निजी अस्पताल में कराया गया। अस्पताल में तकरीबन तीन घंटे तक चले आपरेशन के बाद गुंजा के सिर में 700 से अधिक टांके लगाकर जान बचाई गई।

विज्ञापन

शुक्रवार को  की जाएगी गुंजा के सिर के ड्रेसिंग

तकरीबन 12 घंटे बाद दूसरे दिन सुबह उसे होश आया। पैसे के अभाव में उसके सिर का सीटी स्कैन नहीं हो पा रहा था। पूरे मामले से जुड़ी खबर बुधवार के अंक में अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर सीएमओ ने मामले का स्वत: संज्ञान लिया। सीएमओ के निर्देश पर सीटी स्कैन प्रयागराज के निजी स्कैनिंग सेंटर में नि:शुल्क कराया गया। निजी अस्पताल के संचालक डॉ. एसएन यादव ने बताया कि अब गुंजा खतरे से बाहर है।

डॉ. यादव के मुताबिक शुक्रवार को उसके सिर की ड्रेसिंग की जाएगी। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो ड्रेसिंग के बाद उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। हालांकि अब भी किशोरी के सिर में संक्रमण फैलने को लेकर अस्पताल के चिकित्सक बेहद सजग हैं। डॉ. यादव ने बताया कि आईसीयू के बाद किशोरी को एसी वार्ड में शिफ्ट करना होगा। तभी उसे संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन

सांसद ने अस्पताल पहुंच दिए 10 हजार

फूलुपर सांसद केसरी देवी पटेल बृहस्पतिवार को गुुंजा को देखने अस्पताल पहुंची। इस दौरान उन्होंने आईसीयू वार्ड में जाकर किशोरी से थोड़ी बहुत बातचीत भी की। सांसद केसरी देवी ने गुंजा के पिता रामफल और मां मंजू देवी को बतौर आर्थिक सहायता दस हजार रुपये नकद प्रदान किया। इसके साथ ही उन्होंने किशोरी के परिजनों को हर संभव मदद किए जाने का भी आश्वासन दिया।

फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल के पीआरओ टीएन सिंह भी सुबह गामा चिकित्सा संस्थान पहुंचे तथा गुंजा के इलाज में खर्च होने वाले पैसे को ब्यौरा लिया। टीएन सिंह ने बताया कि विधायक प्रवीण पटेल अभी लखनऊ में हैं। उन्होंने किशोरी के उपचार में हर संभव मदद करने की बात कही है। डीजे संचालक सचिन वर्मा भी आज अस्पताल पहुंचा तथा परिजनों को दस हजार रुपये आर्थिक सहायता दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें