फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल्डर कमेटी की राहत समिति के सभी सदस्यों ने दिया इस्तीफा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की एल्डर कमेटी की ओर से अधिवक्ताओं की मदद के लिए गठित समिति के सभी सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। ल्डर कमेटी ने अपनी राहत समिति में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अमरेंद्र नाथ सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जमील अहमद आजमी, महासचिव प्रभा शंकर मिश्र व संयुक्त सचिव प्रशासन अभिषेक शुक्ला को शामिल किया था। सदस्यों का कहना है कि अधिवक्ता कल्याण का कार्य करने के लिए पूर्व कार्यकारिणी व नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की एक समिति पहले से ही काम कर रही है। समिति के सदस्यों ने अपने संसाधनों से कई सदस्यों की आर्थिक मदद भी की है, ऐसे में अलग से समिति बनाने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित सदस्यों ने एल्डर कमेटी से फिर मांग की है कि उनको वितीय चार्ज दिए जाएं ताकि जरूरतमंद वकीलों की निर्बाध मदद की जा सके। उन्होंने पत्र भेजकर कहा है कि कमेटी को खातों के संचालन का कोई अधिकार नहीं है न ही वह प्रशासनिक अधिकार ले सकती है। उसका दायित्व चुनाव कराना है इसलिए कार्यकारिणी के बचे हुए पदों की मतगणना जल्द से जल्द पूरी कराई जाए जिससे चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें