फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला में कारसेवकों को सम्मानित करने की तैयारी

विज्ञापन
All Karsevak will be surprised by BJP during magh mela in Prayagraj says Keshav - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार आए केशव पहुंचे महावीर भवन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं संग राम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा, विहिप तैयार कर रहा ऐसे लोगों की सूची
प्रयागराज। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण आंदोलन में शामिल कारसेवकों को सम्मानित किए जाने की तैयारी है। विश्व हिंदू परिषद की ओर से कारसेवकों की सूची तैयार की जा रही है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मंगलवार को शहर में थे और उनके साथ इस पर मंत्रणा हुई।
अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पहली बार आए केशव विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राम मंदिर आंदोलन के अगुआ रहे अशोक सिंहल के आवास महावीर भवन गए। वहां उन्होंने रुद्राभिषेक किया। साथ में वृक्ष पूजन किया। कभी अशोक सिंहल उस वृक्ष के आगे पूजा किया करते थे। उप मुख्यमंत्री विहिप कार्यालय केशर भवन भी गए और अशोक सिंहल तथा उनके गुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। दोनों ही जगहों पर नेताओं तथा कार्यकर्ताओं संग बैठक में उन्होंने आंदोलन एवं राम मंदिर निर्माण पर चर्चा की। इसी दौरान प्रस्ताव रखा गया कि माघ मेले में कारसेवकों को सम्मानित किया जाना चाहिए। विहिप इसकी तैयारी करेगी।
विज्ञापन

इससे पहले उप मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। प्रयागराज के अलावा आसपास के जिलों के लोग भी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। केशव ने संबंधित अफसरों को शिकायतों के समाधान की बाबत जरूरी निर्देश दिए। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। इस दौरान सुबोध सिंह, शशि वार्ष्णेय, श्याम आदि मौजूद रहे।
ट्रस्ट में राज्य सरकार की नहीं होगी भूमिका
0 केशर भवन में केशव प्रसाद मौर्य की विहिप के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुप्त बैठक हुई। इसमें प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार, कार्यालय प्रभारी सुनील सिंह, अमित पाठक आदि शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार केशव ने स्पष्ट किया कि राम मंदिर मामले में बनने वाले ट्रस्ट में राज्य सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। केंद्र के शीर्ष नेता ही सबकुछ तय करेंगे।
कीडगंज कार्यालय का होगा जीर्णोद्धार
केशव प्रसाद मौर्य विहिप के कीडगंज कार्यालय भी गए तथा वनवासी विद्यालय के विद्यार्थियों एवं आचार्य से मुलाकात की। कार्यालय का भवन काफी जर्जर हो गया है। पिछले दिनों एक पेड़ भी गिर गया था। ऐसे में सारी गतिविधियां एक-दो कमरे में सिमट गई हैं। केशव के सामने यह मुद्दा उठा। इस पर केशव ने भवन निर्माण के लिए कहा। उनका कहना था कि उनसे जो संभव होगा करेंगे। कीडगंज कार्यालय परिसर में 40 कमरों के निर्माण तथा अन्य सुविधाओं की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

अखंड रामायण पाठ 16 से
विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल की 17 नवंबर को पुण्य तिथि है। इस मौके पर विहिप की ओर से 16 नवंबर को अखंड रामायण पाठ शुरू होगा जो अगले दिन खत्म होगा। इसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें