फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालतों के सभी अंतरिम आदेश 10 जुलाई तक बढ़े

Fri, 19 Jun 2020 08:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लॉक डाउन के दौरान समाप्त होने वाले हाईकोर्ट, अधीनस्थ अदालतों, अधिकरणों, न्यायिक संस्थाओं द्वारा पारित सभी अंतरिम आदेश 10 जुलाई तक बढ़ा दिए हैं। साथ ही जमानत, बेदखली, ध्वस्तीकरण आदि आदेशों की अवधि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि कोर्ट के अगले आदेश पर निर्भर आदेशों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। वे जारी रहेंगे। याचिका की अगली सुनवाई छह जुलाई को होगी। यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने स्वत: योजित जनहित याचिका पर दिया है।
विज्ञापन


कोर्ट ने आठ जून को जारी आदेश, जिसमें 26 जून तक तथा पुन: 29 जून तक आदेश बढ़ाया था, एक फिर उन आदेशों को 10 जुलाई तक बढ़ा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें