फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी वर्ष एनसीआर के सभी 405 स्टेशन हो जाएंगे वाई फाई से लैस

Mon, 24 Jun 2019 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
wi fi
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन के सभी 405 रेलवे स्टेशन इसी वर्ष वाई फाई से लैस हो जाएंगे। अभी जोन के कुल 50 स्टेशनों पर ही यह सुविधा उपलब्ध है, लेकिन शीघ्र ही मेजा रोड, मांडा रोड, करछना, सिराथू, खागा समेत सभी छोटे रेलवे स्टेशन भी वाई फाई से लैस हो जाएंगे। 

विज्ञापन


एनसीआर प्रशासन का दावा है कि इसी वर्ष बाकी बचे सभी 355 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को वाई फाई की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।

वर्तमान में इलाहाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, इटावा, फतेहपुर, इलाहाबाद छिवकी, आगरा फोर्ट समेत एनसीआर के 50 स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा है। 

पिछले दिनों रेल टेल और टाटा के बीच हुए एक समझौते के तहत बाकी बचे जोन के सभी बी, सी, डी और ई श्रेणी के स्टेशनों का  भी वाई फाई से लैस करने की योजना बनी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक इस समझौते के बाद जोन के सभी स्टेशनों को वाई फाई से लैस किया जाना है। 
विज्ञापन


इसमें हाल्ट स्टेशनों को शामिल नहीं किया गया है। एनसीआर के इलाहाबाद मंडल की बात करें तो यहां सर्वाधिक 151 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें 30 स्टेशन वाई फाई से लैस हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें