गणतंत्र दिवस के मद्देनजर रेलवे ने अलर्ट जारी कर दिया। 26 दिन के एक दिन पूर्व प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, प्रयागराज संगम, प्रयागराज छिवकी, प्रयाग जंक्शन आदि ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान संबंधित स्टेशनों पर आने वाली तमाम ट्रेनों की चेकिंग की गई। प्रयागराज जंक्शन पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।
प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ राजेश कुमार के नेतृत्व में विभूति एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की चेकिंग की गई। यहां जीआरपी के लल्लन यादव और आरपीएफ टीम ने संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पूछताछ कर उनके सामान आदि की भी तलाशी ली।
लोगों को हेल्पलाइन नंबर 182 के बारे में भी जानकारी दी गई। इसी तरह जंक्शन पर भी ट्रेनों की जांच की गई। प्लेटफार्म के साथ सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री प्रतीक्षालय आदि की भी जांच की गई।