फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

corona vaccination: तीसरे चरण में 13 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगा टीका

Tue, 26 Jan 2021 02:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, प्रयागराज
विज्ञापन
corona vaccine - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
 स्वास्थ्य विभाग ने दो चरण के वैक्सीनेशन के बाद अब तीसरे चरण की तैयारी कर ली है। तीसरे चरण में तीन दिन टीका लगाया जाएगा। इन तीन दिनों में पहले दो दिन लगातार टीका लगाया जाएगा। इसमें 13 हजार स्वास्थ्य कर्मचारियों को पहली डोज लगाई जाएगी। तीसरे चरण में सरकारी और निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया जाएगा। टीका लगाने के लिए मुख्यालय से 26 हजार डोज आई है।
विज्ञापन


जिले में इसके पहले टीकाकरण का दो चरण का अभियान चलाया जा चुका है। दो चरण के लिए 32 हजार डोज आई हुई थी। इन दोनों चरणों में कॉल्विन, डफरिन, मेडिकल कॉलेज, कमला नेहरू चिकित्सालय सहित आधा दर्जन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया गया। इसमें डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल रहा।

अब तीसरे चरण में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा ही निजी अस्पतालों के कर्मचारी भी शामिल होंगे। हालांकि, डोज के मुकाबले निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या इससे कहीं अधिक है। तीसरे चरण 13 हजार कर्मचारियों को कोविशील्ड लगाई जाएगी जबकि तकरीबन सरकारी और निजी चिकित्सालयों को मिलाकर यह संख्या 30 हजार से अधिक है।
विज्ञापन


वैक्सीनेशन के प्रभारी डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि तीन दिनों में 13 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को डोज लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन अभियान किन-किन अस्पतालों, नर्सिंग होमों में चलेगा यह एक-दो दिन में तय कर लिया जाएगा। जिन 13 हजार कर्मचारियों का तीसरे चरण में वैक्सीनेशन होगा, उनके लिए दूसरी डोज भी रखी जाएगी। 28 दिन बाद उन्हें दोबारा वैक्सीन लगा दी जाएगी। 

वैक्सीन रखने के लिए 10 और आईएलआर आई

 स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीन रखने के लिए 10 और आईएलआर मशीन यहां भेजी है। ये मशीनें यहां आ गई हैं और बेली के पास पहले से  बनाए गए केंद्रीय स्टोर सेंटर पर रख दी गईं हैं। 10 नई आईएलआर मशीन आने से कोरोना वैक्सीन रखने की क्षमता और अधिक बढ़ गई है।

पहले यहां तीन ही आईएलआर मशीन थी। अब इनकी कुल संख्या 13 हो गई है। डिप्टी सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने कहा कि 10 आईएलआर मशीन को स्टोर में रख दिया गया है। अब शासन से जो भी वैक्सीन आएगी, उसे इसी में रखा जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें