फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : ऐल्को वेब ने सरकार के साथ 580 करोड़ का समझौता ज्ञापन किया साइन, 2100 लोगों को मिलेगा रोजगार

Sun, 26 Oct 2025 03:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऐल्को वेब प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदेश सरकार के साथ 580 करोड़ के निवेश वाली पंद्रह लाख हेक्टो लीटर क्षमता की आरी परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
फर्जी हस्ताक्षर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ऐल्को वेब प्राइवेट लिमिटेड ने प्रदेश सरकार के साथ 580 करोड़ के निवेश वाली पंद्रह लाख हेक्टो लीटर क्षमता की आरी परियोजना के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता निदेशक एल्को बेव प्राइवेट लिमिटेड श्याम किशोर मित्तल और प्रथमेश कुमार अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी इनवेस्ट यूपी द्वारा राज्यपाल की ओर से किया गया। ब्रुवरी प्लांट सीतापुर जिले में स्थापित किया जाएगा। इसमें 2100 लोगों को रोजगार मिलेगा।

विज्ञापन


कंपनी के निदेशक श्याम किशोर मित्तल ने औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से सर्किट हाउस में मुलाकात कर परियोजना पर विस्तार से चर्चा की। मंत्री नंदी ने कहा कि सरकार परियोजना के सफल क्रियान्वयन में हर संभव सहायता प्रदान करेगी। इससे प्रदेश में रोजगार सृजन निवेश और तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। वार्ता में कंपनी के निदेशक श्याम किशोर मित्तल ने कहा हम प्रदेश की औद्योगिक दृष्टि और मेक इन इंडिया मिशन में अपना योगदान देने पर गर्व महसूस करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें