धूमनगंज थाना क्षेत्र के मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास हुए रावेंद्र हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट की सात टीमें गठित की गईं हैं, जो प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़ और फतेहपुर समेत अन्य जिलों में आरोपियों की तलाश में दबिश दे रहीं हैं।

विज्ञापन
नीमसराय निवासी रोडवेज चालक रावेंद्र कुमार की बीते मंगलवार दोपहर मुंडेरा चुंगी पेट्रोल पंप के पास विवाद के बाद ईंट-पत्थर से हमला कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में हसैनन, उसके भाई नुरैन, अली, कामरान, इरफान, हुसैन, कैफ समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में सभी आरोपी फरार चल रहे हैं।
डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य के अनुसार, पुलिस ने अब तक कई संदिग्धों से पूछताछ की है। वहीं पुलिस तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दे रही है। कॉल डिटेल, मोबाइल सर्विलांस और अन्य डिजिटल जांच के जरिए आरोपियों की लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। पूछताछ में मिले कुछ अहम सुरागों के आधार पर पुलिस टीमों को दिशा मिली है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।