फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षयवट से संगम नोज के बीच होंगे निर्माण, शुरू किया गया सर्वे

Tue, 09 Mar 2021 01:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
अक्षय वट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संगम में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पूरे वर्ष सुविधाएं मिलेंगी। इस मकसद से अक्षयवट से संगम नोज तथा संगम टावर के पास राज्य सरकार की जमीन पर स्थायी और अस्थायी निर्माण कराए जाएंगे। इसके लिए संगम क्षेत्र में जमीन का सर्वे हो चुका है। प्रयागराज मेला प्राधिकरण की बैठक में संगम क्षेत्र में टॉयलेट, धर्मशाला, सडक़, पानी, बिजली, पार्किंग आदि की स्थाई व्यवस्था का निर्णय लिया किया गया है।
विज्ञापन


संगम क्षेत्र में सेना की जमीन को छोड़कर अन्य भूखंड पर ये निर्माण कराए जाएंगे। इसी क्रम में मेला प्रशासन की ओर से सर्वे करके भूमि चिह्ति कर ली गई है। इसके तहत प्रारंभिक चरण में अक्षयवट की ढाल से संगम नोज के बीच निर्माण कराए जाएंगे। इसके अलावा संगम टावर के पास भी राज्य सरकार की जमीन है। वहां भ्भी निर्माण कराए जाएंगे। मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि जमीन चिह्नित करने के साथ निर्माण की आगे की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें