माघ मेले के दौरान अक्षयवट दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही मकर संक्रांति समेत माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर अक्षयवट के द्वार बंद रहेंगे। फिलहाल अकबर के किले में स्थित मूल अक्षयवट को आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए 10 घंटे तक खोला जा रहा है।
सेना की सहमति के बाद प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने अक्षयवट दर्शन शुरू करा दिया है। लेकिन, माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर अक्षयवट के दर्शन बंद रहेंगे। किले में यमुना किनारे घेरे में स्थित मूल अक्षयवट के दूर से दर्शन फिलहाल सुबह सात से शाम पांच बजे तक कराए जा रहे हैं।
अगले महीने माघ मेला शुरू होने पर अक्षयवट दर्शन के समय में परिवर्तन किया जाएगा। माघ मेला के दौरान सुबह छह से शाम पांच बजे तक लोग दर्शन कर सकेंगे। जबकि स्नान पर्व मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, माघी पूर्णिमा व महाशिवरात्रि पर सुरक्षा कारणों से के द्वार बंद रहेंगे।