फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द खुलेगा अक्षयवट, अफसरों ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
Akshay Vat will be open soon for Pilgrims - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर सौंदर्यीकरण, सुरक्षा के किए जाएंगे इंतजाम
विज्ञापन

प्रयागराज। अक्षयवट का दर्शन जल्द हो सकेगा। प्रशासन और सेना के अफसरों ने बुधवार को स्थलीय निरीक्षण किया। टीम में शामिल लोक निर्माण विभाग के अफसरों को साफ-सफाई का निर्देश दिया गया। सौंदर्यीकरण, सुरक्षा आदि के इंतजाम के बाद अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
बाढ़ के बाद अक्षयवट का दर्शन बंद हो गया है। अब दोबारा दर्शन से पहले सभी तरह की सुविधाओं की बहाली की कवायद शुरू की गई है। इस बाबत गठित टीम ने पहले भी निरीक्षण किया था, लेकिन वहां झाड़ियां उग आईं हैं। बिजली, पानी आदि की भी समुचित सुविधा नहीं है। इसी क्रम में एडीएम सिटी अशोक कुमारा कनौजिया, सिटी मजिस्ट्रेट, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सत्येंद्र ने बुधवार को फिर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम सिटी ने सहायक अभियंता को सफाई तथा अन्य इंतजाम करने का निर्देश दिया। सिटी मजिस्ट्रेट रजनीश मिश्र ने बताया कि प्रशासन की ओर से गठित टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। इसके अलावा अक्षयवट स्थल तथा रास्ते में सुविधाएं बहाल करने के साथ सुरक्षा के भी इंतजाम किए जा रहे हैं। जल्द ही अक्षयवट श्रद्धालुओं के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें