फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकबर के किले में सरस्वती प्रतिमा स्थापित, 10 को योगी करेंगे शुभारंभ

Tue, 08 Jan 2019 01:42 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj
विज्ञापन
अकबर के किले में मां सरस्वती की प्रतिमा लगा दी गई। करीब 12 फीट ऊंची इस प्रतिमा को लगाने के बाद सरस्वती कूप पर बैरीकेडिंग, लाइटिंग के साथ शीशे का कवर भी लगवा दिया गया। उधर, प्रवेश द्वार पर मंगलवार की शाम तक मूल अक्षयवट का फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया जाएगा। इसके साथ ही मूल अक्षयवट का शिलापट भी तैयार कराया जा रहा है। 10 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसी शिलापट्ट का अनावरण कर मूल अक्षयवट के दर्शन का श्रीगणेश करेंगे।
विज्ञापन


कुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सोमवार को पीडब्यूडी व बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ मूल अक्षयवट में दर्शन की तैयारियों जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मूल अक्षयवट के मुख्य प्रवेश द्वार के भीतर पेड़ की जड़ को हटाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बाहर रैंप का काम पूरा कराने के साथ ही किले की दीवारों पर लगी लोहे की जाली हटवाने की भी हिदायत दी।

कुंभ मेलाधिकारी ने अपर मेलाधिकारी व अक्षयवट प्रभारी दिलीप कुमार त्रिगुणायक को मूल अक्षयवट के द्वार पर शिलापट लगवाने का निर्देश दिया। सीएम इसी शिलापट्ट का अनावरण करेंगे। मुख्य द्वार के ऊपर मूल अक्षयवट का बोर्ड भी लगवाने के लिए कहा गया। मंगलवार की सुबह डीआईजी कुंभ केपी सिंह के साथ प्रयागराज मेला प्राधिकरण के अफसर मूल अक्षयवट के दर्शन के लिए सुरक्षा इंतजामों के अलावा अन्य तैयारियों का जायजा लेंगे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें