फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड वैक्सीन पर मूर्खता पूर्ण बयान पर माफी मांगें अखिलेश - नंदी 

Mon, 07 Jun 2021 10:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक मुलायम सिंह यादव द्वारा कोरोना वैक्सीन लगवाने की सूबे के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने प्रशंसा की है। इसके साथ ही नंदी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा पूर्व में दिए गए बयान पर कटाक्ष किया है।
विज्ञापन


मंत्री नंदी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने एक जिम्मेदार राजनेता का दायित्व निभाया है। उन्हें देश के विज्ञान और वैज्ञानिकों पर विश्वास है। उन्होंने राजनैतिक मतभेद से ऊपर उठते हुए उन्होंने देश का जागरूक नागरिक होने का फर्ज निभाया है। अब उम्मीद है कि अखिलेश यादव पूर्व में वैक्सीन पर दिए गए  मूर्खतापूर्ण और गैरजिम्मेदाराना बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें