फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘टीपू सुल्तान’ से अखिलेश को बना दिया औरंगजेब

Fri, 06 Jan 2017 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
सीएम ने बांटी खुद पर बनी कार्टून बुक - फोटो : CM FB Wall
विज्ञापन
समाजवादी आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की तुलना मुगल शासक औरंगजेब से कर डाली है। समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक के बीच समाजवादी आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बृहस्पतिवार को सरकुलर रोड पर हुई बैठक में कहा गया कि इस परिवार से मुख्यमंत्री बने अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को हटाकर स्वयं को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर यह साबित करता है कि देश में औरंगजेब अभी जिंदा है।
विज्ञापन


हरि नारायण मिश्र के आवास पर हुई बैठक में समाजवादी आंदोलन के सक्रिय कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से समाजवादी पार्टी का नाम और निशान जब्त कर मान्यता रद्द करने की मांग की है। बैठक में शामिल प्रदेश के प्रमुख सोशलिस्टों के बीच सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव में कहा गया कि समाजवादी आंदोलन एक कुनबे का गुलाम हो गया है। इस आंदोलन को नष्ट करने का काम मुलायम सिंह यादव और उनके कुटुम्ब के लोगों ने किया, जिसे देश कभी माफ नहीं करेगा।

बैठक में एक अन्य प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि परिवारवादी पार्टी से अलग समाजवादी सिद्धांतों और आदर्शों पर आधारित मंच की आवश्यकता कार्यकर्ता महसूस कर रहे हैं। इस पर विचार करने के लिए जनवरी में ही अन्य समाजवादी संगठनों से बात कर सहमति के आधार पर सम्मेलन आयोजित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता चित्रकूट के सुंदर लाल सुमन ने की। इसमें रवि किरन जैन, टीपी सिंह, प्रमोद कुमार जैन, प्रो.बल्लभ, कृपाशंकर श्रीवास्तव, सतीश अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, सिकंदर खां, निरंकार सरन, नवीन पाठक, जगदीश सिंह, सुधीर, त्रिवेदी, प्रभाकर भट्ट, दिनेश जायसवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें