फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने अफसरों संग की महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा, अखाड़ों को मिले एक-एक करोड़

Wed, 30 Oct 2024 03:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अफसरों ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को बताया कि सभी 13 अखाड़ों को संत निवास व अन्य निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय सहायता देने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रविंद्र पुरी महाराज, अध्यक्ष अखाड़ा परिषद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी मंगलवार को संगमनगरी पहुंचे। श्रीबाघंबरी गद्दी मठ में उन्होंने महाकुंभ की तैयारियों पर अफसरों संग चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि गंगा में प्रवाह अधिक होने की वजह से अभी समतलीकरण का काम रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। समय रहते तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, एडीएम कुंभ मेला के साथ दिन के 11:30 बजे बाघंबरी गद्दी मठ पहुंचे। वहां उन्होंने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के साथ महाकुंभ की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन


अफसरों ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष को बताया कि सभी 13 अखाड़ों को संत निवास व अन्य निर्माण कार्यों के लिए वित्तीय सहायता देने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय होने की उम्मीद है। करीब एक घंटे चली बैठक के बाद अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। सभी अखाड़ों को कुंभ 2019 की तर्ज पर वित्तीय सहायता दिलाने की पहल की गई है।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके लिए खुद कह चुके हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि राजशी स्नान और छावनी प्रवेश की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मठ-मंदिरों के कायाकल्प के साथ ही मां गंगा की निर्मलता के लिए समय रहते अखाड़ा परिषद की ओर से सरकार से आग्रह किया जाएगा, ताकि महाकुंभ में सनातन संस्कृति का वैभव दुनिया के सामने प्रदर्शित हो सके और संतों-भक्तों को स्नान के लिए गंगा का निर्मल धारा प्राप्त हो सके।

भगवती बने श्रीपंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़ा के महामंडलेश्वर

पंच दशनाम श्रीसंत गुरुदत्त अखाड़े में मध्य प्रदेश के इंदौर के स्वामी भगवती दास को महामंडलेश्वर और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है। यह मनोनयन संस्थापक आदित्यानंद गोल्डन गिरि और संरक्षक चेतन गिरि ने किया। गोल्डन गिरि ने बताया कि महाकुंभ में अखाड़ा की ओर से कई संतों का पट्टाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें