फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akhara Parishad News: अयोध्या के बाद अब काशी और मथुरा को मुक्त कराने का अखाड़ा परिषद ने किया एलान

Mon, 07 Sep 2020 05:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : अखाड़ा परिषद की बैठक में उपस्थित साधु-संत। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अब साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने काशी और मथुरा को मुक्त कराने का बड़ा ऐलान कर दिया है।
विज्ञापन


काशी और मथुरा को मुक्त कराने के लिए हिंदूवादी संगठन आरएसएस और वीएचपी से भी सहयोग मांगा है। ।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की श्री मठ बाघम्बरी गद्दी में हुई इमरजेंसी बैठक में साधु संतो ने सर्व सम्मति से कुल 8 प्रस्ताव पास किये हैं।

इस बैठक में अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा को भी मुक्त कराने के लिये रणनीति तैयार की गई है और काशी और मथुरा को स्वेच्छा से हिंदुओं को सौंपने की अखाड़ा परिषद ने अपील की है। अयोध्या की तरह काशी और मथुरा की मुक्ति के लिए आरएसएस-वीएचपी से अखाड़ा परिषद समर्थन भी मांगा है।
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद ने कहा है कि काशी और मथुरा को मुक्त कराने के लिए वीएचपी और आरएसएस के साथ ही अन्य हिन्दूवादी संगठनों की मदद से बड़ा अखाड़ा परिषद आंदोलन खड़ा करेगा। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि आम सहमति न बनने पर संवैधानिक तरीके से कोर्ट के माध्यम से कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। 

वहीं प्रयागराज में जनवरी में होने वाले माघ मेले पर रोक न लगाने की अखाड़ा परिषद ने सरकार से अपील की है और केंद्र और राज्य सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक हो माघ मेले का आयोजन करने की बात कही है। 

अखाड़ा परिषद ने माघ मेले में संस्थाओं पर रोक लगाकर संत-महात्माओं और कल्पवासियों को स्थान देने की मांग की है। प्रयागराज की परिक्रमा की परंपरा में इस बार कम संख्या में साधु-संत शामिल होंगे।

बढ़ते लव जेहाद के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ की करवाई के लिए अखाड़ा परिषद ने सीएम को धन्यवाद दिया है। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि यूपी में योगी की सक्षम सरकार है और यूपी में मुस्लिम बहुल इलाकों में रहने वाले हिंदुओं को डरने की ज़रूरत नही है लेकिन महाराष्ट्र में साधू असुरक्षित है और उनकी हत्याएं हो रही है।

पालघर को घटना की सीबीआई से जांच की कराने की भी मांग की गई इस बैठक मर अध्यक्ष नरेंद्र गिरी और सचिव हरिगिरि के अलावा सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि बैठक में मौजूद रहे । प्रयागराज में श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में कोरोना की गाइड लाइन के साथ इस बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें