फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया के सर्वर में गड़बड़ी, दो  घंटे की देरी से गई दिल्ली की फ्लाइट

Sun, 28 Apr 2019 01:54 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
एयर इंडिया
विज्ञापन

सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया के सर्वर में आई गड़बड़ी से शनिवार को प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली एकमात्र फ्लाइट दो घंटे लेट हो गई। इस वजह से यात्रियों को दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि सर्वर में आई गड़बड़ी से देश भर में 155 उड़ानें एयर इंडिया की प्रभावित हुईं।

विज्ञापन


प्रयागराज से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट की रवानगी का वक्त शाम 5.30 बजे है, जबकि दिल्ली से यहां इसके पहुंचने का समय शाम पांच बजे है। सर्वर में  गड़बड़ी की वजह से शनिवार को यह फ्लाइट शाम सात बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पहुंची।

यहां 30 मिनट के ठहराव के बाद फ्लाइट ने उड़ान भरी। बताया जा रहा है कि शनिवार तड़के 3.30 बजे से 8.45 बजे तक पैसेंजर सर्विसेज सिस्टम (पीएसएस) सॉफ्टवेयर में गड़गड़ी आ गई। सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से दुनियाभर में रिजर्वेशन, चेक इन और बैगेज सिस्टम ठप पड़ गया। इसे सुबह 8.45 बजे ठीक किया जा सका। इस वजह से तमाम फ्लाइट के संचालन पर इसका असर पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें