फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बीएमसी चुनाव में जीत पर एआईएमआईएम के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Tue, 20 Jan 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को मिली जीत पर रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने झूंसी में जश्न मनाया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। कहा कि महाराष्ट्र में मिली सफलता पार्टी की नीतियों और नेतृत्व पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। इस मौके पर मोहम्मद अख्तर, राजेंद्र गौतम, हरिशंकर पांडेय, विनय तिवारी, लल्लू बिहारी, पप्पू निषाद, जशीम उर्फ कल्लू, ज्ञानेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं के लिए हाईवे की सड़क के किनारे दिनभर लोगों ने चलाया लंगर

माघ मेले के मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर रविवार को झूंसी में हाईवे की सड़क के किनारे जगह-जगह लोगों ने लंगर चलाकर श्रद्धालुओं को भोजन कराया। झूंसी पुलिया से लेकर त्रिवेणीपुरम गेट तक आधा दर्जन स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद के लिए शिविर लगाए गए। श्री कृष्णा विहार सेवा समिति, कृष्णा विहार कॉलोनी, सरायतकी झूंसी की ओर से शाम को चार बजे से प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सचिव विनोद कुमार तिवारी, अध्यक्ष एसके तिवारी, उपसचिव प्रभाकर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष कमलेश मौर्या, राजीव दुबे, अजय आदि मौजूद रहे।
महिला सत्संग कल्याण एवं लायंस क्लब ने किया प्रसाद वितरण
माघ मेले के सेक्टर पांच में लायंस क्लब शकुंतला, महिला सत्संग एवं जन कल्याण मंडल की ओर से हलुआ एवं चाय का वितरण किया गया। महिला सत्संग एवं जन कल्याण मंडल की अध्यक्ष मधु दासी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। संचालन डॉ. उमा जायसवाल एवं डॉ. जय खरे ने किया। इसमें शीतला प्रसाद तिवारी, शारदा प्रसाद तिवारी, उर्मिला तिवारी, कृतार्थ तिवारी, श्वेता तिवारी, श्रद्धा मिश्रा आदि ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें