फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ में भी चला एड्स जागरूकता अभियान

Thu, 24 Jan 2013 11:56 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंभ मेले में दूर-दूर से आए लोगों में स्वास्थ्य और एड्स के प्रति जागरूकता का प्रयास हो रहा है। लोगों में आस्था को देखते हुए जागरूकता की इस मुहिम में साधु-संत भी जोड़े गए हैं। बुधवार को मेले में रैली निकालकर लोगों को एड्स के खतरे और बचाव के बारे में संदेश दिया गया। पंफलेट भी वितरित किए गए।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय और यूपीएनपी प्लस सोसाइटी की ओर से स्वास्थ्य और एचआईवी/एड्स के प्रति चेतना लाने की खातिर कुंभ मेले में काली मार्ग स्थित शिविर में प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में पोस्टरों और तस्वीरों के जरिए सेहत और एड्स के प्रति जागरूकता के संदेश दिए जा रहे हैं।

बुधवार दोपहर ऋषिकेश के श्री मोरारी दास जी महाराज और नोडल अधिकारी शिविर डॉ. ओपी शाही ने शिविर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता शामिल थे। संत श्री मोरारी दास, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी संजय प्रताप सिंह, यूपीएनपी प्लस के अध्यक्ष नरेश यादव के नेतृत्व में निकली रैली में कार्यकर्ता हाथों में ‘एड्स का ज्ञान बचाए जान’ जैसे स्लोगन लिखी तख्तियां थामे थे और एड्स नियंत्रण के लोगो वाली टी-शर्ट भी पहने थे।
विज्ञापन


शिविर से संगम तक रैली के दौरान लोगों को एड्स से बचाव से जुड़ी जानकारियों वाले पंफलेट भी दिए गए। स्वास्थ्य और एड्स के अलावा रैली के दौरान डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (सब्सिडी के नगद भुगतान) के बारे में भी नारे लगाकर बता रहे हैं। रैली से पहले शिविर में आयोजित गोष्ठी में स्वास्थ्य और एड्स से जुड़े मुद्दों पर रोशनी डाली गई।

श्री मोरारी दास जी ने कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर लोगों में भ्रांतियां हैं जिन्हें जागरूकता लाकर दूर किया जाना जरूरी है। जागरूकता रैली और गोष्ठी में श्री रेल गिरि जी महाराज, गंगा गिरि जी महाराज, राजेंद्र तिवारी उर्फ दुकान जी, एआरटी सेंटर यूनीसेफ की प्रतिनिधि हुदा जाहरा, यूपीएनपी प्लस के राकेश सिंह, विशाल छारी, विमलेश कुमार, अजीता यादव आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें