फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई

Thu, 24 Jan 2013 05:30 AM IST
Allahabad
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। नए अध्यक्ष की कुर्सी पर राजनाथ सिंह के चयन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। साथ ही उम्मीद जताई कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत मिलेगी। जिला संयोजक रामरक्षा द्विवेदी की अगुवाई में जिला कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई। कहा, राजनाथ के अध्यक्ष बनने से संगठन में मजबूती आएगी। यूपी में पार्टी आगे बढ़ सकेगी। इस दौरान राजेंद्र पांडे, राघवेंद्र मिश्र, विभव भारतीय, अशोक चौधरी, रामनवल पटेल, अनिल सोनी, संतोष त्रिपाठी, श्यामधर मिश्र, डॉ श्यामप्रकाश आदि शामिल रहे। पूर्व मंत्री डॉ नरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि राजनाथ सिंह जैसे अनुभवी नेता के हाथ में कमान जाने से पार्टी ज्यादा मजबूत होगी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग विकास मंच के अध्यक्ष संजय गोस्वामी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी। तय किया कि बृहस्पतिवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में कंबल बांटकर गरीबों की मदद की जाएगी। इलाहाबाद सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह भदौरिया, राजू शुक्ला, अनिल गुप्ता, अर्जुन कनौजिया आदि ने भी लोकसभा चुनाव में जीत की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें