कड़ी सुरक्षा के बीच पूर्व सांसद अतीक अहमद को आज भोर में किया गया वाराणसी एयरपोर्ट के लिए रवाना। वाराणसी एयरपोर्ट से अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल किया जाएगा शिफ्ट।
बता दें कि गुजरात सरकार से अनुमति के बाद शुक्रवार को अतीक की रवानगी के लिए आदेश जेल प्रशासन को मिला था। उसके बाद अतीक के अहमदाबाद सेंट्रल जेल भेजे जाने का रास्ता साफ हो गया। गुजरात सरकार ने वहां अतीक को रखने के लिए एक लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन माह का बैंक ड्राफ्ट यूपी सरकार से मांगा था। यह पैसा बैंक ड्राफ्ट के जरिए
गुजरात सरकार को भेज दिया गया। उसके बाद रवानगी की कागजी कार्रवाई शुरू हुई। रविवार शाम तक कागजी प्रक्रिया पूरी की जाती रही। बाबतपुर से अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिए चार लोगों का टिकट कराया गया है। इसमें पूर्व सांसद अतीक अहमद के अलावा सुरक्षा में जाने वाले एक डिप्टी एसपी और दो सब इंस्पेक्टर शामिल हैं। चारों लोगों के टिकट का खर्चा 40 हजार रुपये के करीब आया है। यह खर्च भी अतीक ने वहन किया।