फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कृषि प्राविधिक भर्ती जल्द शुरू करने के लिए कृषि मंत्री ने किया आश्वस्त

Mon, 02 Oct 2023 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

डाटा के लेनदेन के चक्कर में भर्ती महीनों से अटकी हुई है। यूपीएसएसएससी को कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर भर्ती के लिए काफी पहले अधियाचन मिल चुका है। एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि मंत्री जी आखिर कब तक आप उत्तर प्रदेश के कृषि छात्र युवाओं को गुमराह करते रहेंगे?
विज्ञापन
जॉब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कृषि प्राविधिक भर्ती जल्द शुरू करने के लिए कृषि मंत्री ने अभ्यर्थियों को आश्वस्त किया है। एक अभ्यर्थी की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए सवाल के जवाब में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि आठ-दस दिनों में अभ्यर्थियों का डाटा मिल जाएगा और इसके बाद भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती-2013 के 906 अभ्यर्थियों को भी नई भर्ती में शामिल किया जाना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने इन अभ्यर्थियों का डाटा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) से मांगा था। आयोग ने डाटा का पीडीएफ यूपीएसएसएससी को उपलब्ध करा दिया है। यूपीएसएसएससी अब सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई याचिका में द्वितीय पक्षकारों का डाटा भी यूपीपीएससी से मांग रहा है।

डाटा के लेनदेन के चक्कर में भर्ती महीनों से अटकी हुई है। यूपीएसएसएससी को कृषि प्राविधिक सहायक के 3446 पदों पर भर्ती के लिए काफी पहले अधियाचन मिल चुका है। एक अभ्यर्थी ने सोशल मीडिया पर सवाल किया कि मंत्री जी आखिर कब तक आप उत्तर प्रदेश के कृषि छात्र युवाओं को गुमराह करते रहेंगे? इसके जवाब में मंत्री ने कहा, ‘मैं गुमराह नहीं कर रहा हूं। यदि गुमराह करना होता तो तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती के लिए अधियाचन यूपीएसएसएससी को न भेजा गया होता।’
विज्ञापन


मंत्री ने स्पष्ट किया है कि 826 अभ्यर्थियों का डाटा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से मिल चुका है। बाकी अभ्यर्थियों का डाटा एक माह से खोजा जा रहा है। आठ-दस दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा। मंत्री ने यह भी कहा कि इस कार्य के लिए उनके स्टाफ के लोग भी यूपी लोक सेवा आयोग से नियमित रूप से संपर्क में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें