प्रयागराज से गोरखपुर की सीधी उड़ान इंडिगो द्वारा कुछ माह पूर्व ही की गई थी। इसके बाद एलाइंस एयर ने कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की, लेकिन उसका भी संचालन बंद हो गया। अब अगले माह 29 अक्तूबर से नागर विमानन महानिदेशालय का विंटर शेड्यूल जारी हो रहा है।
विमानन कंपनी इंडिगो द्वारा 29 अक्तूबर से प्रयागराज-रायपुर, प्रयागराज-इंदौर विमान को बंद करने का मामला उड्डयन मंत्रालय तक पहुंच गया है। प्रयागराज में वर्ष 2025 की शुरुआत में महाकुंभ होने के बावजूद बीते छह माह के दौरान प्रयागराज से संचालित चार फ्लाइट बंद कर देने के मामले की शिकायत सांसद केशरी देवी पटेल ने की है। बताया जा रहा है कि उड्डयन मंत्रालय उक्त चारों फ्लाइट का स्लाॅट अन्य विमानन कंपनियों को देने पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन
प्रयागराज से गोरखपुर की सीधी उड़ान इंडिगो द्वारा कुछ माह पूर्व ही की गई थी। इसके बाद एलाइंस एयर ने कोलकाता के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की, लेकिन उसका भी संचालन बंद हो गया। अब अगले माह 29 अक्तूबर से नागर विमानन महानिदेशालय का विंटर शेड्यूल जारी हो रहा है। इस शेड्यूल में इंडिगो ने रायपुर और इंदौर उड़ान को नहीं दर्शाया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद केशरी देवी पटेल ने इस मामले की शिकायत उड्डयन मंत्रालय से की है। उनकी शिकायत पर मंत्रालय अब उक्त विमानों का स्लॉट रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत अन्य विमानन कंपनियों को देने पर विचार कर रहा है। इस बारे में सांसद केशरी देवी पटेल का कहना है कि आकाशा, विस्तारा, स्पाइस जेट आदि कंपनियों को विभाग द्वारा इसके लिए आमंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट प्रशासन से भी कहा गया है कि एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक का जल्द से जल्द आयोजन करे।