फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीसीएल को निजी क्षेत्र में देने पर बनी सहमति, उद्योग मंत्रालय से होगी वार्ता

Mon, 06 Sep 2021 09:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में नैनी में स्थित भारत पंप एंड कंप्रेशर लिमिटेड (बीपीसीएल) को एक बार फिर चलाने की कवायद शुरू की गई, लेकिन तमाम जद्दोजहद के बाद इस पर सहमति नहीं बनी और कंपनी को निजी क्षेत्र को देने पर समझौता की ओर बात आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
prayagraj news : नैनी स्थित बीपीसीएल प्लांट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नैनी स्थित बीपीसीएल को एक बार फिर से संचालित किए जाने को लेकर सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के साथ लखनऊ गए एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक सोमवार को मुख्य सचिव के साथ हुई। बैठक में तमाम मसलों पर विचार विमर्श के बाद बीपीसीएल को निजी क्षेत्र में दिए जाने पर सहमति बनी। तय हुआ कि इस संबंध में भारत सरकार के उद्योग मंत्रालय के साथ बातचीत की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रयागराज की सांसद डा. रीता जोशी ने बीपीसीएल कंपनी को पुन: संचालित करवाने का मुद्दा उठाया था। इस पर सीएम ने मुख्य सचिव को एक बैठक करने का निर्देश दिया। तयशुदा कार्यक्रम के तहत मुख्य सचिव कार्यालय में सोमवार दोपहर बैठक हुई। बैठक में मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी के साथ बीपीसीएल से जुड़े तमाम मुद्दों पर चर्चा हुई। कहा गया कि इसे बंद करने का निर्णय केंद्र सरकार द्वारा लिया था। इसलिए सरकार इसे अब शायद ही शुरू करे। तय हुआ कि कंपनी को निजी क्षेत्र के हवाले कर दिया जाए।

विज्ञापन

इस संबंध में एक प्रस्ताव उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से बनाया जाए और भारत सरकार को भेजा जाए। ताकि कंपनी चलती रहे और लोगों का रोजगार भी बना रहे। सांसद डॉ. रीता के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ला ने बताया कि बीपीसीएल कंपनी की जमीन राज्य सरकार की है। इस वजह से राज्य सरकार उसे निजी क्षेत्र को देने के लिए राजी है। उस पर हुए निर्माण एवं मशीनरी केंद्र सरकार के ही अधीन है। इसलिए इस संबंध में केंद्र सरकार के उद्योग मंत्रालय से बातचीत की जाए।

अगर उद्योग मंत्रालय भी राजी हो जाता है कि तो बीपीसीएल को निजी क्षेत्र को सौंपे जाने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी। बैठक में प्रमुख सचिव उद्योग विकास अरविंद कुमार, पूर्व ईडी रतन प्रकाश, पूर्व महाप्रबंधक इंद्र सेन, यूनियन के अध्यक्ष राम यादव, महामंत्री आरएलडी दुबे, योगेंद्र शुक्ला, उपाध्यक्ष भोला नाथ, सांसद प्रतिनिधि शशीकांत तिवारी, एडीएम प्रशासन प्रयागराज विजय शंकर दुबे, कमिश्नर जिला उद्योग अजय चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें