फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

rajju bhaiya university : राज्य विवि की प्रवेश समिति की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, इस आधार पर लिए जाएंगे प्रवेश

Mon, 20 Jun 2022 09:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय एवं सभी संघटक महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज अपने स्तर से प्रवेश लेंगे। इससे पूर्व 25 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित होते ही प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय ने सत्र 2022-23 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय ले लिया है। सोमवार को विश्वविद्यालय में हुई प्रवेश समिति की बैठक में तय हुआ कि ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 जून से शुरू की जाएगी और इस बार भी मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में स्नातक (यूजी) और परास्नातक (पीजी) में तीन नए विषय भी शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन



इस बार मेरिट से प्रवेश होने हैं, सो विश्वविद्यालय प्रशासन को यूपी बोर्ड को परीक्षा परिणाम जारी होने का इंतजार था। रिजल्ट घोषित होते ही सोमवार को प्रवेश समिति की बैठक बुला ली गई। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय एवं सभी संघटक महाविद्यालयों में मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। कॉलेज अपने स्तर से प्रवेश लेंगे। इससे पूर्व 25 जून से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी कॉलेजों को निर्देश दिए गए हैं कि एक माह के भीतर यानी 25 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के आधार पर कॉलेज मेरिट तैयार करेंगे और इसके बाद काउंसलिंग कराके अभ्यर्थियों को प्रवेश दिए जाएंगे। विश्वविद्यालय परिसर में अब तक 11 विषयों में पीजी की पढ़ाई होती थी। इस बार तीन विषय बढ़ा दिए गए हैं और विषयों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। नए विषयों में अंग्रेजी, मनोविज्ञान एवं लोक प्रशासन शामिल किए गए हैं। स्नातक में भी इन तीनों विषयों की पढ़ाई होगी। इस बार कॉलेज में प्रवेश के दौरान ही विश्वविद्यालय में छात्रों का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।


इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन पोर्टल का लिंक उपलब्ध रहेगा। कॉलेज अपने लॉगइन आईडी से एडमिशन पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण करेंगे। निर्धारित तिथि के बाद एडमिशन पोर्टल बंद कर दिया जाएगा, जिसके बाद कॉलेज में प्रवेश नहीं लिए जा सकेंगे। कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के लिए गाइडलाइन भी तैयार की जा रही है। जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें