फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफजाल अंसारी ने कहा : कृष्णानंद हत्याकांड से बरी हूं, गैंगस्टर में सजा बढ़ाने की मांग गैरकानूनी

Mon, 03 Jun 2024 10:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फजाल को मिली सजा को रद्द करने की अपील पर सुनवाई पूरी होने के बाद सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के बेटे की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई शुरू हुई है।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गैंगस्टर मामले में मिली चार साल की सजा को बढ़ाने वाली राज्य सरकार की अपील के खिलाफ गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने सोमवार को आपत्ति दाखिल की है। कहा कि जिस कृष्णानंद हत्याकांड के आधार पर गैंगस्टर की करवाई हुई उससे बरी हूं, न्यूनतम दो साल की सजा से ज्यादा सजा ट्रायल कोर्ट पहले ही सुना चुकी है। जिस पर रोक भी लगाई जा चुकी है। राज्य सरकार की ओर से सजा बढ़ाने की मांग गैर कानूनी है।

मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत में चल रही है। अफजाल को मिली सजा को रद्द करने की अपील पर सुनवाई पूरी होने के बाद सजा बढ़ाने के लिए सरकार और कृष्णानंद राय के बेटे की ओर से दाखिल अपील पर सुनवाई शुरू हुई है। इस दौरान सरकार की ओर से महाधिवक्ता पीसी श्रीवास्तव और शासकीय अधिवक्ता आशुतोष कुमार संड ने सजा को बढ़ाने की दलील में कहा कि अफजाल अंसारी के खिलाफ की गई गैंगस्टर की कार्रवाई सही थी। लेकिन मिली सजा कम है।

विज्ञापन


प्रतिवाद करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल स्वरूप चतुर्वेदी, दयाशंकर मिश्रा और उपेंद्र उपाध्याय ने कहा कि आरोपी की ओर से सरकार की अपील के खिलाफ लिखित आपत्ति रजिस्ट्री में दाखिल कर दी गई है। कोर्ट ने आपत्ति पर सरकार का पक्ष सुनने के लिए ग्रीष्मावकाश के बाद दो जुलाई की तारीख नियत कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

बेफिक्र हो अफजाल करा सकेंगे मतगणना
 

नामांकन से पहले हाईकोर्ट में शुरू हुई सुनवाई अफजाल अंसारी की चिंता का कारण बनी रही। लेकिन चुनाव की मतगणना से पहले मामले की सुनवाई जुलाई तक टलना उनके लिए राहत से कम नही है। मंगलवार को होने वाली मतगणना वह बेफिक्र हो करवा सकेंगे। गौरतलब है कि अफजाल अंसारी गाजीपुर से सपा के प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें