फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : उमेश की हत्या के बाद गुड्डू मुस्लिम ने डॉ. अखलाक के घर पर ली थी पनाह, दिए थे 50 हजार रुपये

Sun, 02 Apr 2023 09:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कबूला है कि उसने गुड्डू मुस्लिम को दूसरी जगह भागने से पहले 50 हजार रुपये दिए थे। जांच में ये भी सामने आया है कि डॉ. अखलाक साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अशरफ से लगातार मोबाइल पर बातें करता था।
विज्ञापन
बम फेंकते गुड्डू मुस्लिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से गिरफ्तार किए गये माफिया अतीक अहमद के बहनाेई डॉ. अखलाक के घर पर उमेश पाल हत्याकांड के शूटर गुड्डू मुस्लिम ने पनाह ली थी। राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद रोडवेज की बस से पश्चिमी यूपी की तरफ फरार हुए गुड्डू मुस्लिम के मेरठ में डॉ. अखलाक के घर आकर ठहरने का पूरा वाकया सीसीटीवी में कैद हो चुका है। बीते कई दिनों से शूटरों की तलाश में जुटी एसटीएफ को जैसे ही सीसीटीवी से इसका सुराग मिला, उसने डॉ. अखलाक को गिरफ्तार कर लिया।

एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कबूला है कि उसने गुड्डू मुस्लिम को दूसरी जगह भागने से पहले 50 हजार रुपये दिए थे। जांच में ये भी सामने आया है कि डॉ. अखलाक साबरमती जेल में बंद अतीक अहमद और बरेली जेल में बंद अशरफ से लगातार मोबाइल पर बातें करता था।

विज्ञापन


अतीक के इशारे पर ही उसने गुड्डू मुस्लिम को पनाह दी थी। अब प्रयागराज पुलिस अखलाक को उमेश पाल हत्याकांड में 120बी का आरोपी बनाने जा रही है। डॉ. अखलाक से पूछताछ में ये भी पता चला है कि करीब एक वर्ष पूर्व देवरिया जेल कांड में सीबीआई अतीक के बेटे उमर को तलाशने मेरठ में डॉ. अखलाक के घर पर पहुंची थी। हालांकि उमर कुछ घंटे पहले ही वहां से भाग निकला था।

विज्ञापन

Umesh Pal hatyakand : अतीक अहमद के एक और नौकर को एसटीएफ ने दबोचा, मिली अहम जानकारी

माफिया अतीक अहमद के एक और नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे अहम जानकारी मिली है। आरोपी कौशांबी जनपद का रहने वाला है। आरोपी का नाम शारूप उर्फ शाहरुख बताया जा रहा है। एसटीएफ का कहना है कि शाहरुख ने असद के कहने पर शूटर अरमान के भाई को शाइस्ता से लेकर पांच लाख रुपया दिया था।

यह भी उमेश पाल की हत्या में शामिल रहा है। यह अतीक के ससुर से भी मिलने गया था और उसके कई रिश्तेदारों के संपर्क में था। पुलिस इसको लंबे समय से खोज रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें