फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : महिला संतों की नाराजगी के बाद परी अखाड़े को भूमि आवंटन पर सहमति, 8-9 सेक्टर में मिलेगी जमीन

Sun, 22 Dec 2024 02:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शोर शराबे के बाद परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर जागृत चेतना गिरि और गायत्री त्रिवेणी प्रयाग पीठ की पीठाधीश्वर शंकराचार्य सरस्वती महाराज संग मेलाधिकारी विजय किरन आनंद की वार्ता हुई, जिसमें सेक्टर 8-9 में जमीन आवंटित करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन
मेला प्राधिकरण कार्यालय में भूमि के लिए पहुंची महिला संत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट के आदेश पर पहली बार महाकुंभ में परी अखाड़े को जमीन आवंटित की गई है, लेकिन सेक्टर-12 में दी गई भूमि पर महिला संतों ने शनिवार को कड़ी नाराजगी जताई। जनसुनवाई के दाैरान मेलाधिकारी के समक्ष ही उन्होंने महिला संतों से भेदभाव का आरोप लगाया। शोर शराबे के बाद परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर जागृत चेतना गिरि और गायत्री त्रिवेणी प्रयाग पीठ की पीठाधीश्वर शंकराचार्य सरस्वती महाराज संग मेलाधिकारी विजय किरन आनंद की वार्ता हुई, जिसमें सेक्टर 8-9 में जमीन आवंटित करने पर सहमति बनी।

विज्ञापन


विदित हो कि महिला संतों की ओर से 2013 में परी अखाड़े का गठन किया गया था। इसके बाद 2014 में इसका पंजीकरण कराया गया। इसके बाद नासिक और हरिद्वार कुंभ में परी अखाड़े को भूमि और सुविधाएं आवंटित की गईं थीं, लेकिन 2019 में प्रयागराज कुंभ के दाैरान परी अखाड़े को भूमि नहीं आवंटित की जा सकी थी। इस संबंध में अखाड़े की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी, जिसके बाद न्यायालय ने परी अखाड़ों को भी प्रयागराज महाकुंभ में भूमि आवंटित करने के निर्देश दिए थे।

इस बार महाकुंभ में प्रयागराज मेला प्राधिकरण की ओर से परी अखाड़े को सेक्टर-12 में भूमि आवंटित की गई थी। माैका मुआयने के बाद अखाड़े की महिला संतों ने इस पर सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि महाकुंभ के दाैरान अखाड़े में देश-विदेश से हजारों की संख्या में महिला साधु-संत पहुंचेंगी। इसमें करीब 25 महामंडलेश्वर भी शामिल होंगी। ऐसे में सेक्टर-12 तक पहुंचने में ही उन्हें विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।

साथ ही महिला संतों की सुरक्षा व्यवस्था भी चुनाैती होगी। काफी शोर शराबे के बाद मेलाधिकारी ने अलगे से परी अखाड़े की संतों संग वार्ता की। साथ ही उन्हें सेक्टर आठ-नाै में भूमि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। अब रविवार को सर्वे के बाद परी अखाड़े के लिए भूमि तय होगी। परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर जागृत चेतना गिरि ने बताया कि जमीन निर्धारण के साथ ही रविवार को ही भूमि पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन

जनसुनवाई में शोर शराबे के बाद अतिरिक्त अफसर तैनात

मेला प्राधिकरण कार्यालय में चल रही जनसुनवाई में शनिवार को शोर शराबे के बाद मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने दो एडीएम और एक एसडीएम को भी समस्याएं सुनकर जल्द समाधान के निर्देश दिए। दरअसल पिछले तीन दिनों से एडीएम दयानंद अकेले ही समस्याएं सुन रहे थे। इस दाैरान बढ़ती भीड़ के बीच शनिवार को मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने स्वयं मोर्चा संभाला। इसके बाद उन्होंने अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी और उपजिलाधिकारी विवेक शुक्ला को भी जनसुनवाई में समस्याएं सुनकर जल्द से जल्द समाधान के निर्देश दिए। विदित हो कि जनसुनवाई के दाैरान भूमि आवंटन और टेंटों में आवश्यक सुविधाओं से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें