prayagraj news : नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ढहाया।
- फोटो : prayagraj
प्रदेश के कबीना मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पर 12 जुलाई 2010 में हुए रिमोट बम से जानलेवा हमले के आरोपी सपा नेता एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख चाका दिलीप मिश्रा औद्योगिक क्षेत्र के लवायन कला गांव का निवासी है। उस पर हत्या, जानलेवा हमले, रंगदारी, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, अपराधियों को शरण देने समेत चार दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे में पंजीकृत हैं।