फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: तबाही के बाद माता वैष्णो देवी आने-जाने वालों की बढ़ीं मुसीबतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में आई तबाही के चलते रेल प्रशासन का अलर्ट बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। रेलवे द्वारा बृहस्पतिवार को सूबेदारगंज से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली जम्मू मेल और संबलपुर-जम्मूतवी मुरी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। इस वजह से यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

बीते तीन दिन में ट्रेनों के निरस्तीकरण से सिर्फ प्रयागराज से ही दो हजार से ज्यादा आरक्षित टिकट निरस्त हुए हैं। उधर विमानन कंपनियां भी इस मौके का फायदा उठा रही हैं। जम्मू से दिल्ली का हवाई किराया जो अमूमन पांच से छह हजार रहता है वह 12 से 14 हजार रुपये हो गया है।

जम्मू-कश्मीर में प्राकृतिक आपदा से रेलवे के जम्मू मंडल के अधीन आने वाले कठुआ-माधबपुर स्टेशन के बीच पुल संख्या-17 के क्षतिग्रस्त हो जाने से रेल संचालन गड़बड़ाया गया है। बीते तीन दिन से जम्मू और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा रेलवे स्टेशन जाने वालीं कई ट्रेनें लगातार निरस्त की रही हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जम्मू मेल दोनों ओर से निरस्त रही। इससे जो लोग माता वैष्णो देवी गए थे उनकी वापसी का संकट खड़ा हो गया है। प्रीतम नगर के धनंजय सिंह का भतीजा शाश्वत अपने दोस्तों के साथ माता रानी के दर्शन के लिए गया था। वापसी में वंदे भारत से उनका रिजर्वेशन था लेकिन ट्रेन निरस्त हो गई।
अधिवक्ता दिनेश उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने दो माह पूर्व ही अपना रिजर्वेशन जम्मू मेल में कराया था। सूचना मिली है कि जम्मू-कश्मीर की नदियां उफान पर हैं, हाईवे बंद हैं और रेल-हवाई सेवाएं ठप हो गई हैं। मां वैष्णो देवी के दरबार तक कैसे पहुंचा जाए समझ में नहीं आ रहा है। निजी स्कूल की शिक्षिका प्रतिभा सिंह की भांजी शिवानी भी दो दिन से कटड़ा में फंसी हुई है।

जम्मू रूट पर रेल संचालन जल्द बहाल होने की उम्मीद है। वहां बड़ी प्राकृतिक आपदा आई है। प्रयास किया जा रहा है कि ट्रेनों का आवागमन एक बार फिर से सुचारु किया जाए।
विज्ञापन

- अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें