समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहे कई पदाधिकारी
सबसे पहले समीक्षा बैठक के दौरान इलाहाबाद संसदीय सीट पर बूथ से लेकर सेक्टर तक बीते लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति की समीक्षा के लिए कोरांव, मेजा, शहर दक्षिणी, बारा और करछना के विधानसभा अध्यक्षों ने अपनी बात रखी। इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के बसपा विधानसभा अध्यक्षों में मेजा विधानसभा अध्यक्ष अवधेश कुमार गौतम की इस बात पर कि प्रदेश अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के मध्य मुख्य सेक्टर इंचार्ज और मंडल सेक्टर इंचार्ज के पद बहनजी को समाप्त कर देना चाहिए और प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष में सारी शक्तियां निहित कर देनी चाहिए।
मुंगारी आरा मशीन के बगल में स्थित करछना विधान सभा कार्यालय में आयोजित की गई समीक्षा बैठक में लोकसभा चुनाव में करारी हार की समीक्षा जिन मुख्य सेक्टर इंचार्ज नौशाद अली, सूरज सिंह जाटव, प्रवेश कुरील, हेमंत प्रताप सिंह को लेना था वो बसपा सुप्रीमो के निर्देश के बावजूद समीक्षा बैठक में उपस्थित नहीं रहे। मुख्य सेक्टर इंचार्ज की अनुपस्थिति में मंडल सेक्टर इंचार्ज, अमरेंद्र बहादुर भारतीय, मंडल सेक्टर इंचार्ज डॉ. जगन्नाथ पाल, मंडल सेक्टर इंचार्ज आकाश राव गौतम ने समीक्षा में शामिल रहे।
समीक्षा बैठक में जिला प्रभारी डा.एसपी सिद्धार्थ, बारा विधानसभा अध्यक्ष गुलाब चंद चौधरी, कोरांव से देवी चरण कुशवाहा, करछना के अभय राज सिंह, दक्षिणी से सूर्य बली पासी के साथ हरिश्चंद्र कुरील, टीएन जैसल, भोला नाथ चौधरी, शिव शंकर पाल, ईर्ष्या कपूर, विजय कोरी, डा. रविन्द्र कुमार, मनोज पाल के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।