भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर कैसे बन सकते मजबूत पुल : अखिलेश
मामले को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर लिखा- प्रयागराज में मुख्यमंत्री जी द्वारा उद्धाटित पुल का 10 घंटे में ही दरक जाना एक गंभीर विषय है, जबकि कुंभ मेले का समय पास आता जा रहा है। भ्रष्टाचार के कमजोर स्तंभों पर मजबूत पुल कैसे बन सकते हैं? गुजरात में भी ऐसा ही हुआ था। जन-जीवन की सुरक्षा के लिए आग्रह है, ‘गुजरात का विकास मॉडल’ यहां न लगाया जाए।
उच्चाधिकारियों ने परखा तक नहीं
इस पूरे मामले में जिम्मेदार उच्चाधिकारियों की भी बड़ी लापरवाही रही। पुल का निर्माण होने के बाद उच्चाधिकारियों ने इसकी गुणवत्ता को परखना तक जरूरी नहीं समझा। हालांकि, मुख्यमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण जरूर करा दिया गया। इस तरह की लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।
क्या कहते हैं अधिकारी
पुल अभी लेवल पर नहीं आया है, इसलिए इसमें दरार नजर आ रही है। मंगलवार को दो घंटे के लिए पुल पर आवागम बंद करके इसे मिट्टी डालकर लेवल किया गया है। अगले महीने भी कुछ दरारें देखने को मिल सकती हैं। यह दरारें मिट्टी बैठने के कारण आती हैं। - मनोज अग्रवाल, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम, प्रयागराज