फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: शव पहुंचने के बाद चीख-पुकार से माहौल हुआ गमगीन

Mon, 25 May 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बादलपुर गांव में कुल्हाड़ी से हमला कर बड़े भाई की हत्या किए जाने की घटना के दूसरे दिन रविवार को गांव में शोक रहा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही संतोष कुमार का शव घर पहुंचा, परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। गांव में पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन

मृतक के छोटे बेटे जय और जयेश कुमार पिता की मौत से बदहवास दिखे। पत्नी अर्चना रोते-रोते बेहोश हो गईं। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोपहर में शव का फाफामऊ घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार सुबह रास्ते और जमीन के विवाद में छोटे भाइयों ने संतोष कुमार पर कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें