फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : कार्यभार ग्रहण करने के बाद बोले एडीजी ‘हर एफआईआर का समयबद्ध निस्तारण’

Thu, 29 Dec 2022 11:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज जोन के नवनियुक्त एडीजी भानु भास्कर ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि हर एफआईआर का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। कार्यभार करने से पहले एडीजी बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंहत बलवीर गिरि से भी मुलाकात की। 
विज्ञापन
Prayagraj News : नवागत एडीजी लेटे हनुमानजी का दर्शन करने के बाद मंहत बलवीर गिरि से भी मिले। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज जोन के नवनियुक्त एडीजी भानु भास्कर ने बृहस्पतिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि हर एफआईआर का समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। कार्यभार करने से पहले एडीजी बड़े हनुमान मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंहत बलवीर गिरि से भी मुलाकात की। 

विज्ञापन


मूल रूप से बलिया के रहने वाले भानु भास्कर 1996 बैच के आईपीएस हैं। लंबे समय तक सीबीआई में सेवा देने वाले एडीजी भानु भास्कर प्रदेश के कई जिलों में रह चुके हैं। प्रयागराज में भी वे बतौर डीआईजी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद एडीजी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण और हर घटना की एफआईआर उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि हर घटना की न सिर्फ एफआईआर होनी चाहिए बल्कि हर एफआईआर का समयबद्ध निस्तारण भी होना चाहिए। महिला अपराधों पर पुलिस का रवैया संवेदनशील होना चाहिए। शांति व्यवस्था कायम रहे। यही उनकी प्राथमिकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें