फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : कॉलेज में घुसकर कार्यवाहक प्रधानाचार्य से मारपीट, धमकी

Sat, 30 Oct 2021 11:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य रवींद्र नाथ कुशवाहा से कॉलेज में घुसकर मारपीट की गई। उन्होंने पूर्व प्राचार्य भगवानदास सिन्हा समेत छह लोगों पर मारपीट, धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज मीरापुर में स्थित है। यहां के कार्यवाहक प्रधानाचार्य रवींद्रनाथ ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह कॉलेज में थे तभी पूर्व प्रधानाचार्य भगवान प्रसाद सिन्हा, पवन सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, प्रमोद त्यागी समेत भीतर आकर उनसे विवाद करने लगे।

आरोप है कि उक्त लोगों ने धरना प्रदर्शन का वीडियो बनाने का आरोप लगाकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। कैंपस छोड़कर जाने को कहा और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं मोबाइल छीनकर भी तोड़ दिया। अतरसुइया पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें