फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने के बाद प्रयागराज से मेरठ, उज्जैन, इंदौर के लिए शुरू होगी सीधी ट्रेन

Mon, 23 Nov 2020 10:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
train - फोटो : pti
विज्ञापन
आठ माह के अंतराल के बाद प्रयागराज से मेरठ सिटी जाने वाली संगम एक्सप्रेस का संचालन रेलवे एक बार फिर से शुरू करने जा रहा है। संगम एक्सप्रेस का संचालन अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में सप्ताह में तीन दिन प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं शनिवार को होगा, जबकि मेरठ से यह ट्रेन 27 नवंबर से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को संचालित होगी। इसके अलावा रेलवे इंदौर एवं उज्जैन के लिए प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन भी शुरू करने जा रहा है। सप्ताह में तीन दिन चलने वाली इस ट्रेन का संचालन 27 नवंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


प्रयागराज से मेरठ के लिए शुरू की जाने वाली संगम स्पेशल ट्रेन के समय में रेलवे ने बदलाव नहीं किया है। पहले की तरह गाड़ी संख्या 04163 प्रयागराज से शाम 5.45 बजे रवाना होगी, जो सुबह 6.25 बजे मेरठ सिटी पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04164 मेरठ से शाम सात बजे रवाना होगी, जो सुबह 8.35 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।

इसी क्रम में गाड़ी संख्या 04166 प्रयागराज-डॉ. आंबेडकर नगर स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार को प्रयागराज जंक्शन से दिन में 3.20 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी अगले दिन सुबह 7.20-7.30 बजे उज्जैन एवं 8.50-9.00 बजे इंदौर और 9.45 बजे डॉ. आंबेडकर नगर पहुंच जाएगी। वापसी में डॉ. आंबेडकर नगर से गाड़ी संख्या 04115 सुबह 11.15 बजे चलकर अगले दिन सुबह छह बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें