फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दिवाली के बाद अब ग्रीन जोन में तेलियरगंज की आबोहवा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली से दो दिन पहले खराब हुई शहर की आबोहवा अब सुधार की ओर है। दिवाली के बाद यलो, ऑरेंज और रेड जोन में पहुंचने के बाद रविवार को हवा चलने पर वायु प्रदूषण में सुधार पाया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगाई गई लाइव सेंसर मशीन ने रविवार को झूंसी और सिविल लाइंस का वायु प्रदूषण यलो जोन में बताया जबकि तेलियरगंज की हवा वापस ग्रीन जोन में लौट आई है। इससे पहले शनिवार को झूंसी इलाके में प्रदूषण का स्तर 400 के ऊपर पहुंच गया था।
विज्ञापन

दिवाली के दो दिन पहले से ही मौसम में बदलाव और आतिशबाजी के कारण अन्य शहरों की तरह प्रयागराज में ही हवा की सेहत बिगड़ गई थी। अक्तूबर के पहले नौ दिन बेहद स्वस्थ (डार्क ग्रीन व ग्रीन श्रेणी) में रही हवा 18 और 19 अक्तूबर तक यलो श्रेणी यानि सांस न लेने लायक स्थितियों में पहुंच गई थी। इसके बाद से यह ऑरेंज और रेड जोन की श्रेणी पहुंच गई। 18 अक्तूबर के बाद अब पहली बार तेलियरगंज का एक्यूआई शाम को छह बजे 171 के स्तर पर दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को झूंसी सेंटर सर्वाधिक प्रदूषित रहा। यहां का पीएम 10 का स्तर 407 दर्ज किया गया जो कि रेड जोन में आता है जबकि सिविल लाइंस में पीएम 2.5 का द्रव्यमान अधिकतम 294 दर्ज किया गया। यह खतरनाक स्थिति है। अब रविवार को सुबह से ही हवा चलने के कारण वायु प्रदूषण में सुधार है।
शाम को पांच बजे नगर निगम यानि सिविल लाइंस का एक्यूआई का स्तर 129 दर्ज किया जो कि यलो जोन में आता है। इसी प्रकार इसी प्रकार झूंसी का एक्यूआई 205 दर्ज किया गया। यह स्तर भी यलो जोन में आता है। वहीं तेलियरगंज का एक्यूआई का स्तर 116 दर्ज किया गया। यहां का वायु प्रदूषण दोबारा ग्रीन जोन में लौट आया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि दो से तीन दिन में पूरे शहर की आबोहवा ग्रीन जाने में जा जाने की उम्मीद है। विदित हो कि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से झूंसी के साथ ही नगर निगम और एमएनआईटी में प्रदूषण का स्तर नापने के लिए लाइव सेंसर मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें