फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिलीप मिश्र के बाद शूटर नीरज की भी बदली जाएगी जेल

Tue, 14 Jul 2020 09:12 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज

सार

कुख्यात शार्प शूटर है नीरज
  • 11 कुल मुकदमे दर्ज हैं हत्या, हत्या के प्रयास समेत अन्य आरोप में
  • 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था एडीजी जोन लखनऊ ने
  • 2 साल से अमेठी के मेहंदी में हुए दोहरे हत्याकांड में था वांछित
  • 2 पिस्टल-तमंचा संग 11 कारतूस कब्जे से हुए थे बरामद
विज्ञापन
prayagraj news: shooter Neeraj Singh - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्त उर्फ नंदी पर हमले के आरोपी दिलीप मिश्र के बाद अब खान मुबारक गैंग के शूटर नीरज सिंह की भी जेल बदली जाएगी। जिला पुलिस के अफसरों ने इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की ओर से इस संबंध में शासन को जल्द ही पत्र भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


मूल रूप से अमेठी का रहने वाला नीरज सिंह करीब डेढ़ महीने पहले यमुनापार के लवायन कला स्थित दिलीप मिश्र के कॉलेज से पकड़ा गया था। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि उसे दिलीप ने आरएसएस से जुड़े नेता व सपा नेता की हत्या की सुपारी देकर यहां बुलाया था।

जांच पड़ताल में पता चला कि नीरज खान मुबारक गैंग का शूटर है, जिस पर एक लखनऊ जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय कारागार नैनी में इन दिनों दिलीप मिश्र के साथ ही नीरज भी बंद है। पुलिस दिलीप के गैर जनपद जेल तबादले के लिए शासन को पहले ही पत्र भेज चुकी है। अब नीरज की भी जेल बदलने की कवायद शुरू हो गई है। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नीरज खान मुबारक गैंग का शूटर है, जिसके तार प्रयागराज से जुड़े रहे हैं। ऐसे में उसके यहां रहने से इस बात की भी आशंका है कि गिरोह के सदस्य किसी माध्यम से नीरज से संपर्क करें। एक और बात यह है कि अभी दिलीप की जेल बदली के लिए शासन से अनुमति नहीं मिली है।

ऐसे में उसके व नीरज के बीच भी फिर संपर्क होने की आशंका है। ऐसे में अब नीरज की भी जेल बदलने की तैयारी है। एसएसपी अभिषेक दीक्षित का कहना है कि दिलीप के बाद अब शूटर नीरज सिंह की भी जेल बदलने की तैयारी है। इसके लिए शासन को पत्र भेज जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें