फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : छोटे भाई से कहासुनी के बाद युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Thu, 26 Mar 2026 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र पनतरवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती साक्षी पटेल ने लाहुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र पनतरवा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर एक 19 वर्षीय युवती साक्षी पटेल ने लाहुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतका साक्षी पटेल के पिता तुलसीदास की चार वर्ष पहले पिता की मौत हो चुकी थी। वह 12वीं तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहकर मां गुड्डी देवी और भाइयों सूरज सिंह व यश सिंह के साथ जीवन यापन कर रही थी। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है, जिसमें मां एक स्थानीय कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करती हैं, जबकि बड़ा भाई डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है।

विज्ञापन


मृतका के मामा पवन सिंह निवासी गोपालपुर टिकरी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह साक्षी की मां और बड़ा भाई अपने काम पर चले गए थे। घर में साक्षी और छोटा भाई यश ही थे। घटना से पहले साक्षी की उसके छोटे भाई यश से मामूली कहासुनी हुई थी। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर पहुंची पूरामुफ्ती पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें