फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : 39 माह बाद सीएम, डिप्टी सीएम के शहर का हवाई संपर्क खत्म, दस जनवरी 2020 को शुरू हुई थी शुरुआत

Wed, 12 Apr 2023 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दस जनवरी 2020 से शुरू हुई प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट का संचालन विमानन कंपनी इंडिगोे ने बंद कर दिया है। सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर के बीच चल रही इस हवाई सेवा को बंद करने से लोग भी निराश हैं।
विज्ञापन
prayagraj news : प्रयागराज एयरपोर्ट। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दस जनवरी 2020 से शुरू हुई प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट का संचालन विमानन कंपनी इंडिगोे ने बंद कर दिया है। सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के शहर के बीच चल रही इस हवाई सेवा को बंद करने से लोग भी निराश हैं। फ्लाइट अब एक बार फिर शुरू होगी या नहीं इसे लेकर भी अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं।
विज्ञापन


दरअसल उड़ान योजना के तहत ही 39 माह पूर्व प्रयागराज-गोरखपुर फ्लाइट का संचालन शुरू हुआ था। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गोरखपुर और गोरखपुर से प्रयागराज के लिए यात्रियों की संख्या कम रहने की वजह से इंडिगो ने इसका संचालन आगे नहीं बढ़ाया। यात्री संख्या कम रहने की वजह भी इसकी टाइमिंग बताई जा रही है। दोनों ही शहरों से दोपहर में उड़ान होने की वजह से इस फ्लाइट को यात्री कम मिल रहे थे।

इसी वजह से पिछले माह भी इसका ट्रैफिक लोड महज 25 फीसदी ही रहा। फिलहाल 11 अप्रैल को यह विमान यहां से अपने अंतिम सफर पर निकला। इस बारे में एयरपोर्ट सलाहकार समिति की सदस्य केशरी देवी पटेल का कहना है कि विमान फिर से शुरू हो इसके लिए उड्डयन मंत्री, नागर विमानन महानिदेशालय एवं इंडिगो से संपर्क किया जा रहा है। इसका समय बदलने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें