फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: क्रिकेट प्रतियोगिता में एएफएस गोरखपुर, बमरौली और केंद्रीय विद्यालय की जीत

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते न्यू कैंट द्वितीय पाली के क्रीड़ाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता और अब्दुल
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय संगठन की 55वीं संभागीय अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय एएफएस, गोरखपुर, बमरौली और न्यू कैंट प्रथम पाली ने अपने-अपने मुकाबले जीत लिए। न्यू कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय मैदान पर सोमवार से शुरू हुई प्रतियोगिता के पहले मैच में केवी एएफएस गोरखपुर ने 10 ओवर में दो विकेट पर 101 रन (विशाल 55, अश्विन 13 नाबाद, आयुष दुबे और सामर्थ एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में केवी बीएचयू प्रथम पाली की टीम 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 77 रन (आयुष दुबे 23, राघव 14, किशन सिंह 2/17, विशाल और आर्यन सिंह एक-एक विकेट) ही बना सकी।

दूसरे मैच में केवी बमरौली ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 131 रन (दिव्यांशु सिंह 30, आदित्य यादव 26 नाबाद, पवन पांडेय 23) बनाए। जवाब में केवी बलिया की टीम 10 ओवर में छह विकेट खोकर 68 रन (शिखर उपाध्याय 18 नाबाद, आदर्श यादव 18, दिव्यांशु सिंह तीन विकेट) ही बन सकी।
विज्ञापन



तीसरे मैच में केंद्रीय विद्यालय न्यू कैंट प्रथम पाली ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 103 रन (अध्ययन कुशवाहा 39 नाबाद) बनाए। जवाब में बीएचयू प्रथम पाली की टीम 10 ओवर में छह विकेट पर 82 रन (समर प्रताप 22, राघव 19, अध्ययन कुशवाहा 3/25) ही बना सकी।
विज्ञापन

इससे पूर्व न्यू कैंट के द्वितीय पाली के क्रीड़ाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता और अब्दुल कादिर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। चौथे मैच में केवी बमरौली ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 45 रन (पवन पांडेय 19, प्रारंभ यादव 2/03) बनाए। जवाब में केवी न्यू कैंट द्वितीय पाली ने 3.3 ओवर में बिना विकेट खोए 51 रन (अभिनव यादव 29 नाबाद, हर्षित 10 नाबाद) बना लिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें