फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हर गांव तक सपा की नीतियों को पहुंचाएंगे अनुषांगिक संगठन, सक्रियता बढ़ाने पर जोर

Mon, 30 Jun 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। सपा ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए अपने अनुषांगिक संगठनों की सक्रियता पर जोर दिया है। पार्टी के 16 अनुषांगिक संगठन हैं। लेकिन कुछ ही सक्रिय भूमिका में हैं। सभी संगठनों को निर्देश दिया गया है कि वे गांव-गांव तक पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाएंगे।
विज्ञापन

पार्टी के अनुषांगिक संगठनों में समाजवादी युवजन सभा, समाजवादी छात्र सभा, समाजवादी लोहिया वाहिनी समेत 16 संगठन हैं। इन्हें गांवों में चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद करने की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने और सपा शासन में हुए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम सौंपा गया है।
महानगर महासचिव रविंद्र यादव, ओपी पाल का कहना है कि लोकसभा चुनाव और आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए जमीनी संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। गंगापार के सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन ने बताया कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक संगठन बैठक करके अपनी मासिक रिपोर्ट पार्टी दें। ताकि सक्रियता का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अनुषांगिक संगठनों को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक कर इन्हें दायित्व सौंपा है। नेतृत्व को उम्मीद है कि इस अभियान से पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। - राघवेंद्र यादव राष्ट्रीय महासचिव सपा लोहिया वाहिनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें