हापुड़ की घटना के विरोध में करछना में पुतला दहन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला।
करछना में अधिवक्ताओं ने किया चक्काजाम, पुतला फूंका
हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज की घटना के विरोध में बार एसोसिएशन करछना में अधिवक्ताओं ने तहसील में तालाबंद कर कार्य का बहिष्कार किया। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने करछना थाना के सामने करछना-कोहड़ार घाट पर चक्काजाम कर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस प्रशासन का पुलता भी फूंका गया।