मेजा में हत्या के आरोपियों के घर के सामने शव दफन करने के लिए कब्र खोदते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
मेजा के एक युवक की नासिक में हत्या कर दी गई। आरोप है कि नौकरी दिलाने के बहाने परदेस ले गए पड़ोसी दो युवकों ने ही सर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। इधर सोमवार सुबह शव घर लाया गया तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने शव को आरोपियों के घर के सामने ले जाकर रख प्रदर्शन शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वहीं पर कब्र खोद शव को दफनाने की कोशिश की जा रही थी, पुलिस ने समझा बुझाकर मना कर दिया। किसी तरह पांच घंटे बाद शव को पुलिस ने चीरघर भेजने की कार्रवाई कर सकी।
मेजा थाना क्षेत्र के लेहड़ी गांव के दिवंगत लालचंद भारतीया के दो बेटों में बड़ा शुभम (30) को दो माह पहले पड़ोस के रहने वाले नीरज और मनीष कुशवाहा मजदूरी दिलाने के लिए नासिक ले गए थे। दो रोज पहले किसी बात को लेकर उनमें विवाद हो गया। आरोप है कि दोनों युवकों ने शुभम के सिर पर लोहे के राड से गंभीर चोट पहुंचाकर मौत के घाट उतार दिया।