फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता संक्रमित, तीन दिन बंद रहेगी कचहरी

Mon, 12 Oct 2020 03:02 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्रयागराज। जिला न्यायालय के एक अधिवक्ता के संक्रमित होने और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाए जाने पर जिला जज ने नौ अक्तूबर को एक दिन के लिए जिला न्यायालय बंद कर दिया है। 10 अक्तूबर को द्वितीय शनिवार और 11 अक्तूबर को रविवार का अवकाश है, इसके बाद परिसर को साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराए जाने के बाद 12 अक्तूबर को न्यायालय न्यायिक कार्य के लिए खुलेगा।
विज्ञापन


यह आदेश जिला जज विनोद कुमार तृतीय ने अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे के प्रस्ताव पर संज्ञान लेते हुए दिया है। संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे ने बताया कि संघ के एक अधिवक्ता कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और उन्होंने जांच कराई है जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें