फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : अधिवक्ता के भाई की गला रेतकर हत्या, गंगा में फेंका शव, बिहार में की वारदात

Sat, 23 Sep 2023 02:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पवन मूल रूप से अलमापुर, मलावा बुजुर्ग थाना सरायइनायत का रहने वाला था। उसके भाई अनुज पांडेय अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 10 सितंबर को तीन युवकों ने जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से पटना के लिए कार बुक की थी। इसके बाद से उनका अपने भाई से कोई संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल लाइंस से 12 दिन पहले अगवा किए गए अधिवक्ता के कैब चालक भाई पवन पांडेय की गला रेतकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी कार भी लूट ली और शव गंगा में फेंक दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि शव व लूटी गई कार की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


पवन मूल रूप से अलमापुर, मलावा बुजुर्ग थाना सरायइनायत का रहने वाला था। उसके भाई अनुज पांडेय अधिवक्ता हैं। उन्होंने पुलिस को बताया था कि 10 सितंबर को तीन युवकों ने जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से पटना के लिए कार बुक की थी। इसके बाद से उनका अपने भाई से कोई संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने शक के आधार पर 12 सितंबर को बुकिंग करने वाले निर्भय सिंह निवासी रायपुर छत्तीसगढ़, शशिभूषण राय निवासी छपरा आरा और एक अज्ञात पर केस दर्ज कराया था।

पुलिस जांच में जुटी तो पता चला कि 10 सितंबर की ही रात बिहार के भोजपुर जिले में पवन की कैब टोल प्लाजा से गुजरी थी। इसके बाद एक टीम बिहार पहुंची। टोल प्लाजा पर लगे कैमरे का फुटेज चेक करने पर कैब में चार युवक जाते दिखे। पुलिस सर्विलांस के सहारे तलाश में जुटी रही और निर्भय को हिरासत में ले लिया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हत्या व कार लूटने की बात कुबूल ली।

विज्ञापन

आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, निर्भय सिंह उर्फ छोटू ने बताया कि घटना में उसके साथ उसका भाई दिवाकर सिंह और साथी अनंत पांडेय निवासी भोजपुर बिहार शामिल थे। घटना वाली रात वह कार से भोजपुर पहुंचे थे। वहां से पटना जाने वाले रास्ते पर गंगा नदी को पार करने के लिए चार किमी का एक पुल पड़ता है। पुल के बीचोबीच पहुंचने पर उसने बहाने से कार रुकवा दी। इसी दौरान उसके दो साथी बाइक से पीछे से आ गए।

उन्होंने पवन से कार की चाबी मांगी। उसके इन्कार करने पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव गंगा में फेंककर भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने दिवाकर व अनंत को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की एक टीम ने बिहार पुलिस के साथ नदी में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन शव बरामद नहीं हुआ।
विज्ञापन

crime - फोटो : अमर उजाला
लूटपाट ही है पेशा, खंगाली जा रही कुंडली

सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों से पता चला कि वह घूम-घूमकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। घटना से पहले बिहार से प्रयागराज भी वह सिर्फ इसीलिए आए थे। सूत्रों का कहना है कि मृतक वारदात के बाद उसकी कार से पटना भाग गए थे। वहां से लौटते वक्त दुर्घटना होने पर वह कार छोड़कर भाग निकले। इसके बाद कार को बिहार पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।

शव की तलाश की जा रही है। घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो की तलाश जारी है। - श्वेताभ पांडेय, एसीपी सिविल लाइंस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें